LPG Gas Cylinder Price Today 21 October 2025: जानिए आज क्या है आपके शहर में गैस सिलेंडर का नया रेट
LPG Gas Cylinder Price Today 21 October 2025: भारत में हर घर की रसोई में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना, सब कुछ इसी गैस पर पकता है। लेकिन जब गैस सिलेंडर का दाम बढ़ता है तो आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता है। 21 अक्टूबर 2025 को देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी के दामों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं आज का नया रेट क्या है और किन शहरों में कीमतें बढ़ी हैं या घटी हैं।
आज का एलपीजी गैस सिलेंडर रेट क्या हैं?
आज यानी 21 अक्टूबर 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में 852 रुपये 50 पैसे है। दिल्ली में यह रेट 853 रुपये प्रति सिलेंडर है। चेन्नई में 868 रुपये 50 पैसे, जबकि कोलकाता में 879 रुपये है। हैदराबाद में यह रेट सबसे ज्यादा 905 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गया है।
वहीं अगर बात करें 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की तो दिल्ली में इसकी कीमत 1595 रुपये 50 पैसे, कोलकाता में 1700 रुपये 50 पैसे, मुंबई में 1547 रुपये और चेन्नई में 1754 रुपये 50 पैसे है।
किन राज्यों में है सबसे ज्यादा कीमत और सबसे कम कीमत
देश में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर इस समय त्रिपुरा में है जहां 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 1013 रुपये 50 पैसे है। वहीं सबसे सस्ता रेट तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में देखने को मिला है जहां एक सिलेंडर की कीमत करीब 848 रुपये 50 पैसे है।
आम जनता पर पड़ा बड़ा असर
गैस के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। हर महीने की रसोई खर्च बढ़ जाता है और गरीब परिवारों के लिए यह और भी मुश्किल बन जाता है। सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को सब्सिडी दी जाती है जिससे थोड़ी राहत मिलती है। यह सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हालांकि यह राशि हर महीने बदलती रहती है और इसका निर्धारण अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों और डॉलर विनिमय दर के आधार पर होता है।
Nice